ग्रीन बेल्ट पर वेंडिग जोन का विरोध शुरू

सेक्टर 15 की ग्रीन बेल्ट में वेंडिग जोन बनाने का आरडब्ल्यूए ने विरोध शुरू कर दिया है। आरोप है कि नगर निगम बुलडोजर से पेड़ उखाड़कर वेंडिग जोन बना रहा है। आरडब्ल्यूए ने आवास विकास में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सोसायटी के लोग धरने पर बैठेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:16 PM (IST)
ग्रीन बेल्ट पर वेंडिग जोन का विरोध शुरू
ग्रीन बेल्ट पर वेंडिग जोन का विरोध शुरू

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : सेक्टर 15 की ग्रीन बेल्ट में वेंडिग जोन बनाने का आरडब्ल्यूए ने विरोध शुरू कर दिया है। आरोप है कि नगर निगम बुलडोजर से पेड़ उखाड़कर वेंडिग जोन बना रहा है। आरडब्ल्यूए ने आवास विकास में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सोसायटी के लोग धरने पर बैठेंगे। सेक्टर 17 ए, बी व सी और सेक्टर 16 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-15 से 17 वसुंधरा तक ग्रीन बेल्ट पर नगर निगम वेंडिग जोन बनाने के लिए आठ पेड़ों में बुलडोजर से टक्कर मारकर उन्हें झुका दिया है। कुछ दिन बाद पेड़ सूख जाएंगे। इसके बाद निगम सूखे पेड़ों वहां से हटा देगा। दो दिन पहले उन्होंने पेड़ काटने की सूचना वन विभाग को दी थी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर ने पेड़ की जांच पड़ताल कर उसकी वीडियो बनाई थी। उन्होंने आवास विकास परिषद को पत्र लिखकर पेड़ काटने वालों पर एफआइआर दर्ज करने, पौधे रोपित कर ग्रीन बेल्ट को फिर से हरा-भरा करने की मांग की गई है।

पेड़ काटने से ग्रीन बेल्ट को नुकसान हो रहा है। नगर निगम केवल अपना फायदा देखता है। पेड़ काटने के विरोध में बुधवार को आवास-विकास परिसर में हम धरना देंगे।

- गिरीश शर्मा, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सेक्टर 17, वसुंधरा नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट को तहस नहस कर दिया है। वेंडिग जोन लोगों की जान से ज्यादा नहीं है। प्रदूषण बढ़ने के बाद भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

- अमित किशोर, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सेक्टर 16, वसुंधरा हम पेड़ काटने की निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम पेड़ काटने से इन्कार कर रहा है। यदि कोई पेड़ काटा जाता है तो कार्रवाई होगी।

- रामबीर सिंह, बीट प्रभारी साहिबाबाद, वन विभाग

chat bot
आपका साथी