तीन दर्जन से अधिक मामलों में15 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मुरादनगर दुहाई के निकट रविवार दोपहर को पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:10 PM (IST)
तीन दर्जन से अधिक मामलों में15 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार
तीन दर्जन से अधिक मामलों में15 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : दुहाई के निकट रविवार दोपहर को पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहे एक  15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से शातिर की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को पुलिस ने दुहाई के निकट  वाहन चेकिग के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े शातिर की पहचान कुरबान निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला खुर्जा नगर , बुलंदशहर के तौर पर गई है। शातिर बदमाश पश्चिमी गाजियाबाद समेत आसपास के क्षेत्र में चोरी, समेत अन्य गंभीर अपराधों के तीन दर्जन से अधिक अपराधों में वांछित चल रहा था। शातिर पर 15 हजार का इनाम घोषित हो चुका है। शातिर को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी