दो साल पहले स्टेशन से लापता महिला बच्ची को जन्म दे दुनिया छोड़ गई

आयुष गंगवार गाजियाबाद दो साल पहले गाजियाबाद जंक्शन से लापता हुई महिला की तलाश अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही दो बच्चों की अपनी मां से मिलने की आस भी टूट गई। दरअसल महिला अब इस दुनिया में नहीं है। आठ मई 2021 को अलीगढ़ के खैर स्थित निजी अस्पताल में महिला ने प्रेमी की बच्ची को जन्म देते वक्त दम तोड़ दिया था। इस बारे में जीआरपी के जरिए अब महिला के परिवार को इसकी जानकारी हुई है। पांच माह पहले जन्मी बच्ची की परवरिश महिला का प्रेमी कर रहा है। महिला के पति ने जीआरपी से गुहार लगाई है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:29 PM (IST)
दो साल पहले स्टेशन से लापता महिला बच्ची को जन्म दे दुनिया छोड़ गई
दो साल पहले स्टेशन से लापता महिला बच्ची को जन्म दे दुनिया छोड़ गई

आयुष गंगवार, गाजियाबाद : दो साल पहले गाजियाबाद जंक्शन से लापता हुई महिला की तलाश अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही दो बच्चों की अपनी मां से मिलने की आस भी टूट गई। दरअसल, महिला अब इस दुनिया में नहीं है। आठ मई, 2021 को अलीगढ़ के खैर स्थित निजी अस्पताल में महिला ने प्रेमी की बच्ची को जन्म देते वक्त दम तोड़ दिया था। इस बारे में जीआरपी के जरिए अब महिला के परिवार को इसकी जानकारी हुई है। पांच माह पहले जन्मी बच्ची की परवरिश महिला का प्रेमी कर रहा है। महिला के पति ने जीआरपी से गुहार लगाई है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बच्ची को था मां का इंतजार : शालीमार गार्डन निवासी एक व्यक्ति ने 13 नवंबर 2019 को जीआरपी थाने में गुमशुदगी दी थी। इसमें बताया था कि रिश्तेदारी में जाते समय स्टेशन से उसकी पत्नी लापता हो गई। युवक के रिपोर्ट दर्ज न कराने के कारण तत्कालीन विवेचक या थानाध्यक्ष ने गंभीरता नहीं दिखाई। पति ने बेवफाई के कारण पत्नी को भुला दिया। दो (तब) साल का बेटे को भी मां याद नहीं, लेकिन 11 वर्षीय बेटी को अब भी अपनी मां का इंतजार था। महिला की गुमशुदगी की नए सिरे से जांच में पता चला कि गाजियाबाद स्टेशन से कैब चलाने वाला अलीगढ़ के खैर का मूल निवासी युवक भी तभी से लापता है, लेकिन यहां के कैब चालकों से बातचीत करता है। पता चला कि उक्त महिला की मौत हो चुकी है। बताए गए अस्पताल जीआरपी पहुंची तो पता चला कि बच्ची को जन्म देते समय उक्त महिला की मौत हो गई। उसे अस्पताल लाने वाले युवक की पहचान भी उक्त कैब चालक के रूप में हो गई।

----

पत्नी हुई बेवफा तो पति ने कर ली दूसरी शादी : जीआरपी ने गुमशुदगी के नौ साल पुराने एक और मामले का निस्तारण किया है। पति को स्टेशन पर छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला ने उससे शादी कर ली थी। पति को इस बारे में पता चला तो उसने भी दूसरी शादी कर ली, लेकिन जीआरपी को सूचना नहीं दी। पति की लिखवाई गुमशुदगी की दोबारा छानबीन की तो अब इस बारे में पता चला। जीआरपी एसओ सतीश कुमार ने बताया कि 22 जून, 2012 को फिरोजाबाद के व्यक्ति ने सूचना दी थी कि टिकट खरीदते समय उसकी पत्नी लापता हो गई। बीते सप्ताह पुलिस के संपर्क करने पर पति ने पत्नी के पिता का नंबर दिया। पिता ने बातचीत में बताया कि उनकी बेटी दूसरे व्यक्ति से शादी कर बुलंदशहर के बीबीनगर में रह रही है। दूसरे पति से महिला के दो बच्चे भी हैं। इसी तरह पहले पति ने भी दूसरी शादी कर ली और उसके भी दो बच्चे हैं। जीआरपी ने दोनों पक्षों से लिखित प्रार्थनापत्र लेकर मामले को निस्तारित कर दिया।

chat bot
आपका साथी