चुनाव जिताने-हराने की बात कहने वाले कर रहे गुमराह: खटीक

आयुष गंगवार गाजियाबाद कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी चुनाव जिताने और हराने की बात कर रहे हैं। आंदोलन के नाम पर राजनीति कर ये आंदोलनकारी किसानों को गुमराह किया जा रहा है लेकिन भाजपा इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। किसान संवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मेलन के बाद किसानों को इनकी हकीकत पता चल गई है। राज्यमंत्री जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने रविवार को गाजियाबाद में प्रदर्शनकारियों पर हमला बोलते हुए यह बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:34 PM (IST)
चुनाव जिताने-हराने की बात कहने वाले कर रहे गुमराह: खटीक
चुनाव जिताने-हराने की बात कहने वाले कर रहे गुमराह: खटीक

आयुष गंगवार, गाजियाबाद: कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी चुनाव जिताने और हराने की बात कर रहे हैं। आंदोलन के नाम पर राजनीति कर ये आंदोलनकारी किसानों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन भाजपा इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। किसान संवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मेलन के बाद किसानों को इनकी हकीकत पता चल गई है। राज्यमंत्री जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने रविवार को गाजियाबाद में प्रदर्शनकारियों पर हमला बोलते हुए यह बात कही।

राज्य मंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि किसानों के नाम का झंडा उठाने वाले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को चुनाव लड़ाने गए। किसान अनजान नहीं है। वह सब देख रहा है। समय आने पर इन्हें सबक सिखाएगा। मंत्री बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद पहुंचे दिनेश खटीक का मालीवाड़ा स्थित बैंक्वेट हाल में खटीक समाज ने स्वागत किया। समाज के कोषाध्यक्ष डा.राजेश चौहान, राकेश बवेजा, सुधा तितौरिया, राजू छाबड़ा, राजेंद्र तितौरिया, प्रवीन तितौरिया व नीरज गोयल मौजूद रहे। सिल्ट सफाई का बजट 80 फीसद बढ़ाया : दैनिक जागरण से बातचीत में दिनेश खटीक ने बताया कि रजवाहों व नहरों की सिल्ट साफ करने के लिए बजट 80 फीसद बढ़ाया है। अभी तक 100 करोड़ रुपये मिलते थे। इस बार मुख्यमंत्री ने 180 करोड़ रुपये जारी किए हैं। दिनेश खटीक ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि 15 अक्टूबर से हर हाल में सिल्ट सफाई का काम शुरू हो जाए, ताकि रबी की फसल से पहले इसे पूरा किया जा सके।

भाजपाइयों ने किया पूर्व पदाधिकारी का स्वागत

दिनेश खटीक के आगमन पर रविवार सुबह भाजपाई भी उनका स्वागत करने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि दिनेश खटीक गाजियाबाद में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे हैं। इस कारण उनका गाजियाबाद से जुड़ाव ज्यादा है। स्वागत करने वालों में पप्पू पहलवान, प्रदीप चौधरी व अशोक भारतीय समेत कई मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी