डॉ. प्रमोद बने रोटरी क्लब कौशांबी के अध्यक्ष

जासं साहिबाबाद लॉकडाउन के बाद से लगातार लोगों की मदद में जुटे ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:26 PM (IST)
डॉ. प्रमोद बने रोटरी क्लब कौशांबी के अध्यक्ष
डॉ. प्रमोद बने रोटरी क्लब कौशांबी के अध्यक्ष

जासं, साहिबाबाद :लॉकडाउन के बाद से लगातार लोगों की मदद में जुटे ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा को रोटरी क्लब कौशांबी का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. प्रमोद कुमार पिछले साल रोटरी क्लब कौशांबी के सचिव थे। इस साल उनके कामों को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्हें रोटरी क्लब कौशांबी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान से वह अपनी टीम के साथ लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। आगे भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। रोटरी क्लब कौशांबी के सभी सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। बोर्ड मीटिग में उन्हें अध्यक्ष चुना गया।

chat bot
आपका साथी