खेत में पराली जला रहे किसानों को प्रधान ने बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी मोदीनगर निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में रविवार शाम खेत में पराली जल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:40 PM (IST)
खेत में पराली जला रहे किसानों को प्रधान ने बेरहमी से पीटा
खेत में पराली जला रहे किसानों को प्रधान ने बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में रविवार शाम खेत में पराली जला रहे किसानों के साथ प्रधान व उसके बेटों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पुत्र की तरफ से प्रधान व उसके बेटों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव कैथवाड़ी निवासी राजसिंह अपने भाई प्रमोद के साथ रविवार शाम खेत में पराली जला रहे थे। इस बीच वहां गांव के प्रधान आ गए। उन्होंने पराली जाने के लिए मना करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। किसान कुछ समझ पाते इससे पहले ही प्रधान के दो बेटे भी वहां आ गए और तीनों ने मिलकर राजसिंह व प्रमोद को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस बीच प्रधान ने धारदार हथियार से राजसिंह के सिर पर वार किया। वार इतना जोरदार था कि राजसिंह वहीं गिर पड़े।

मामला बढ़ता देख आसपड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद प्रधान व उसके बेटे वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने राजसिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, सोमवार सुबह राजसिंह के बेटे योगेश की तरफ से प्रधान व उसके बेटों के खिलाफ निवाड़ी थाने में शिकायत दी गई।

इस बारे

में एसएचओ निवाड़ी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान अभिमन्यु व उसके बेटे अंकित, मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में छानबीन चल रही है।

chat bot
आपका साथी