किसानों से मारपीट के आरोप में प्रधान व बेटे गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में पराली जलाने के विरोध में कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:47 PM (IST)
किसानों से मारपीट के आरोप में प्रधान व बेटे गिरफ्तार
किसानों से मारपीट के आरोप में प्रधान व बेटे गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में पराली जलाने के विरोध में किसानों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान व उसके बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रधान के घर से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। उधर, पुलिस ने किसानों के खिलाफ भी पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

गांव कैथवाड़ी निवासी राजसिंह अपने भाई प्रमोद के साथ रविवार शाम खेत में पराली जला रहे थे। इस बीच वहां गांव के प्रधान अपने बेटों के साथ आ गए। गाली-गलौज करते हुए प्रधान व उसके दो बेटों ने मिलकर किसानों के साथ मारपीट की। इस बीच प्रधान ने धारदार हथियार से राजसिंह के सिर पर वार किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित किसान के बेटे योगेश की तरफ से आरोपितों के खिलाफ निवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही दिन में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, पीड़ित किसान की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं, एसएचओ निवाड़ी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान अभिमन्यु व उसके बेटे अंकित व मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा राजसिंह व प्रमोद के खिलाफ पराली जलाने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी