केबल फूंकने से विद्युत आपूर्ति रही ठप

संवाद सहयोगी लोनी दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित राशिद अली गेट के पास बिजली के केबल में फाल्ट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:24 PM (IST)
केबल फूंकने से विद्युत आपूर्ति रही ठप
केबल फूंकने से विद्युत आपूर्ति रही ठप

संवाद सहयोगी, लोनी: दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित राशिद अली गेट के पास बिजली के केबल में फाल्ट होने से मंगलवार को जमालपुरा कालोनी की विद्युत आपूर्ति रात भर ठप रही। लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों से की समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। जमालपुरा कालोनी निवासी फुरकान ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे बिजली के केबल में फाल्ट हो गया। जिससे कालोनी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को मामले की जानकारी देकर फाल्ट सही कराए जाने की मांग की गई। लेकिन समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने उमस भरी गर्मी में जगकर रात काटी। बुधवार सुबह विद्युत कर्मचारियों द्वारा फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। अधिशासी अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर को अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया था। कर्मचारियों द्वारा फाल्ट सही करने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

chat bot
आपका साथी