मसूरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

संस मसूरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार को करीब छह घंटे बाधित रही। इससे स्थानीय लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 07:31 PM (IST)
मसूरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
मसूरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

संस, मसूरी : क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार को करीब छह घंटे बाधित रही। इससे स्थानीय लोगों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र व जिला कारागार में भी परेशानी रही।

रविवार की सुबह करीब 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे जिला कारागार, मसूरी उद्योग कुंज व डासना रफीकाबाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। एसएसओ दयाराम का कहना है कि अधिक भार होने के कारण उद्योग कुंज फीडर में दिक्कत आ गई। सुबह उद्योग कुंज फीडर की ओर से ही शटडाउन लिया गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई।

chat bot
आपका साथी