मानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगम

मानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगममानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगममानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 08:01 PM (IST)
मानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगम
मानसून से पहले जर्जर खंभे बदलेगा विद्युत निगम

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : मानसून सीजन को देखते हुए विद्युत निगम झंडापुर, महाराजपुर और कड़कड़ मॉडल में जर्जर खंभों को बदलेगा। इसके लिए विद्युत निगम ने सर्वे काम पूरा कर लिया है। कड़कड़ मॉडल और झंडापुर में जर्जर खंभों से लोग परेशान हैं। यहां पर विद्युत पोल नीचे से जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में जर्जर खंभों से कभी-भी हादसा हो सकता है। लोगों ने विद्युत निगम से जर्जर खंभों को बदलने की मांग की थी। इस पर विद्युत निगम ने जर्जर विद्युत पोल के लिए सर्वे कराया था। यहां पर करीब 80 जर्जर खंभों को बदलने के लिए सर्वे किया था। विद्युत निगम मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करेगा। इसके बाद नीचे लटके बिजली के तारों को भी बदला जाएगा। बिजली के तार नीचे लटके होने से हादसों का खतरा बना है। कड़कड़ मॉडल निवासी प्रदीप ने बताया कि विद्युत निगम ने छह महीने पहले सर्वे का काम पूरा लिया था। लेकिन अभी तक खंभों को बदलने काम शुरू नहीं है। वहीं बारिश में नीचे लटके बिजली के तारों से हादसों का खतरा रहता है। इस संबंध में एसडीओ अजय बर्मन ने बताया कि विद्युत निगम ने जर्जर खंभों को बदलने का सर्वे कर लिया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी