प्रदर्शनकारियों की अराजकता पर पुलिस-प्रशासन मौन

सौरभ पांडेय साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में प्रदर्शनकारी लगातार उपद्रव कर रहे हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिसा ने प्रदर्शनकारियों की मंशा की पोल खोल दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर ही पक्का निर्माण कर डाला लेकिन पुलिस ने एफआइआर तक नहीं दर्ज की। यही कारण रहा कि बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 08:31 PM (IST)
प्रदर्शनकारियों की अराजकता पर पुलिस-प्रशासन मौन
प्रदर्शनकारियों की अराजकता पर पुलिस-प्रशासन मौन

सौरभ पांडेय, साहिबाबाद : कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में प्रदर्शनकारी लगातार उपद्रव कर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिसा ने प्रदर्शनकारियों की मंशा की पोल खोल दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर ही पक्का निर्माण कर डाला, लेकिन पुलिस ने एफआइआर तक नहीं दर्ज की। यही कारण रहा कि बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया।

26 जनवरी की घटना के बाद पूरे देश ने प्रदर्शनकारियों के कृत्य की निदा की थी। लाल किले पर हुई हरकत से आहत सैकड़ों लोग प्रदर्शन छोड़कर घर लौट गए थे। यूपी गेट पर महज 200-250 प्रदर्शनकारी ही बचे रहे। हालांकि प्रदर्शनकारियों का उपद्रव जारी है। पहले सिघु बार्डर और बाद में यूपी गेट पर प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर ही पक्का निर्माण कर डाला। हालांकि जब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पानी रोकने के लिए एक-दो फीट ईंटें लगाने की बात कही। यही कारण है कि प्रदर्शनकारी निरंकुश हो गए। बुधवार को हुई घटना के दौरान एसएचओ इंदिरापुरम समेत पुलिसबल मौके पर मौजूद था। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने हमले की वारदात को अंजाम दे डाला। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कौशांबी और खोड़ा में मचाते हैं हुड़दंग: यूपी गेट पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों का यह उपद्रव पहली बार नहीं है। यूपी गेट पर बीते 23 मार्च की रात हुड़दंग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक एंबुलेंस को रोक दिया था। इस दौरान मरीज की जान खतरे में पड़ गई थी। इसके बाद खोड़ा व कौशांबी में शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायतें लोगों ने पुलिस से की। हालांकि पुलिस ने इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। हजारों लोग हो रहे परेशान: गाजियाबाद व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले हजारों वाहन चालक धरने के चलते मुसीबत झेल रहे हैं। वाहन चालकों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर दिल्ली में प्रवेश करना पड़ता है। इतना ही नहीं, आनंद विहार बार्डर पर रोजाना यातायात जाम के हालात भी बनते हैं। ऐसे में लोग लगातार प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग कर रहे हैं। बॉक्स..

कब-कब किया उपद्रव

26 जनवरी: दिल्ली की सड़कों पर हिसा की और लाल किले पर मचाया उत्पात

23 मार्च: यूपी गेट पर हुड़दंग करते हुए एंबुलेंस रोकी, युवक की जान आई संकट में

22 अप्रैल: कौशांबी में शराब पीकर प्रदर्शनकारियों ने किया हुड़दंग, लोगों ने बुलाई पुलिस

25 मई: यूपी गेट स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ही पक्का निर्माण किया

chat bot
आपका साथी