सड़कों पर उतरी पुलिस, शराबियों को खदेड़ा

नए साल के आगमन पर होने वाली मस्ती और हुड़दंग पर पुलिस की पैनी नजर रही। शहर की सड़कों पर शाम होते ही पुलिस उतर आई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की भी तलाशी ली गई। खुले शराब के ठेकों पर खड़ी भीड़ो को पुलिस ने खदेड़ा। वहीं होटल व रेस्टोरेंट पर पुलिस की विशेष निगाह रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 09:19 PM (IST)
सड़कों पर उतरी पुलिस, शराबियों को खदेड़ा
सड़कों पर उतरी पुलिस, शराबियों को खदेड़ा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नए साल के आगमन पर होने वाली मस्ती और हुड़दंग पर पुलिस की पैनी नजर रही। शहर की सड़कों पर शाम होते ही पुलिस उतर आई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की भी तलाशी ली गई। खुले शराब के ठेकों पर खड़ी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। वहीं होटल व रेस्टोरेंट पर पुलिस की विशेष निगाह रही।

नए साल की पूर्व संध्या पर किसी अनहोनी को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था पुलिस ने की थी। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात थे। होटल संचालकों को पुलिस की ओर से पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। यातायात पुलिस ने चौराहों पर शराब पीकर गाड़ी चालने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की और नशे में मिलने वालों का चालान काटा। शहर में सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्लोक कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि आसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। हंगामा करने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से पेश आया जाए। शराब की दुकानों के आसपास एकत्रित भीड़ को खदेड़ा गया। नववर्ष का जश्न शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लैपर्ड पर सवार पुलिस के जवान शहर भर में गश्त पर रहे। इसके अलावा पीसीआर और यूपी 100 निरंतर सड़क पर गश्त करती रही। शराबियों द्वारा हुड़दंग रोकने के लिए अलग से टीम गठित की गईं हैं।

chat bot
आपका साथी