आरडीसी में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत 22 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गाजियाबाद कविनगर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद आरडीसी में एक ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:53 PM (IST)
आरडीसी में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत 22 गिरफ्तार
आरडीसी में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, संचालक समेत 22 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कविनगर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद आरडीसी में एक हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस ने हुक्का बार संचालक समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह युवतियां भी शामिल हैं जबकि एक संचालक समेत दो आरोपित फरार हैं। पुलिस ने मौके से नौ हुक्के, 10 चिलम, 13 पाइप, 14 स्मोक कोयला, तीन डिब्बी तंबाकू व भारी मात्रा में फ्लेवर व सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ महामारी अधिनियम व तंबाकू उत्पादक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कविनगर थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात सेक्टर तीन चौकी प्रभारी तनवीर आलम गश्त पर थे। इस दौरान आरडीसी में हार्टबीट नेक्सट कैफे डोर के बाहर काफी वाहन खड़े हुए थे। पुलिस ने छापेमारी की तो अंदर हुक्का बार पार्टी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर फोर्स बुलाई और हुक्का बार के संचालक समेत 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर हुक्का बार सील कर दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में हुक्का बार संचालक मुजफ्फरनगर निवासी समीर खान, मेरठ कंकरखेड़ा निवासी मैरिन उर्फ मुस्कान, एंजल, गोविदपुरम निवासी मोनी, शबनम, विजयनगर निवासी काजल, गोविदपुरम निवासी नेहा, वसुंधरा इंदिरापुरम निवासी अभिजीत, लोनी विकास कुंज निवासी अनुज, शास्त्रीनगर निवासी विकास, गोविदपुरम निवासी तुषार, लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी विनय शर्मा, दिल्ली करोल बाग निवासी प्रभजीत, दिल्ली मधु विहार निवासी विजय जोशी, नोएडा सेक्टर 77 निवासी अनिल, गोविदपुमर निवासी राहुल, दिल्ली उस्मानपुर निवासी राजेंद्र पाल, दिल्ली शाहदरा निवासी विशाल शर्मा, सिहानी गेट लाल क्वार्टर निवासी नीरज वर्मा व नोएडा गौर सिटी निवासी मुहम्मद आशिफ हैं। जबकि हुक्का बार के अन्य संचालक मुरादनगर निवासी जावेद व मालीवाड़ निवासी मोहित जायसवाल अभी फरार हैं।

----------

रात पौने तीन बजे तक चल रही थी पार्टी सेक्टर तीन चौकी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि हार्टबीट नेक्सट कैफे डोर में हुक्का बार चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा था। बेसमेंट में संचालित हुक्का बार में रात पौने तीन बजे तक पार्टी चल रही थी। रात पौने तीन बजे पुलिस ने छापा मारकर अराोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हुक्का बार में शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा था और तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी