चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, अपराधियों का खंगाला जा रहा इतिहास

संवाद सहयोगी मोदीनगर विधानसभा चुनावों में शहर की शांति व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर पुि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:41 PM (IST)
चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, अपराधियों का खंगाला जा रहा इतिहास
चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, अपराधियों का खंगाला जा रहा इतिहास

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

विधानसभा चुनावों में शहर की शांति व्यवस्था न बिगड़े, इसको लेकर पुलिस ने अपराधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। मोदीनगर, निवाड़ी व भोजपुर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इन सभी पर पुलिस मुचलका पाबंद किया जाएगा। ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए प्रत्येक थाने में एक-एक दारोगा की ड्यूटी लगाई गई है। इन दारोगा पर ही चुनाव संबंधी पूरी जानकारी होगी। दिसंबर माह शुरू हो गया है। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ अब पुलिस भी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पुराने आपराधिक मामलों में लिप्त रहने वाले लोगों का चिन्हीकरण शुरू हो गया है। इनमें पुलिस यह भी देख रही है कि कोई जिलाबदर चोरी-छिपे शहर में तो नहीं रह रहा है। साथ ही पांच से अधिक मुकदमों में शामिल रहने वाले आरोपितों की हिस्ट्रीशीट खोलने की भी पुलिस तैयारी में है। गैंगस्टर व गुंडा में भी आरोपितों को निरुद्ध किया जाएगा चौकी प्रभारियों को दी जिम्मेदारी

- अपने क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों की सूची थाने में मुहैया कराने की जिम्मेदारी चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है। इतना ही नहीं, शांति व्यवस्था खराब करने वालों पर भी नजर बनाए रखने के लिए उन्हें कहा गया है। बीट कांस्टेबल की जिम्मेदारी भी इस पर तय की गई है। लाइसेंसधारियों का भी चल रहा सत्यापन

- देहात में पुलिस ने लाइसेंस धारियों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है। सालभर में उनके द्वारा खरीदे गए कारतूस वह उनका इस्तेमाल जिन जगहों पर किया। सभी की जानकारी मांगी जा रही है। कुछ ही दिनों में थाने में हथियार जमा करने भी शुरू कर दिए जाएंगे। - चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहात में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसको लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वालों पर पुलिस विशेष रूप से निगरानी रखेगी।

- डा. इरज राजा, एसपी देहात

chat bot
आपका साथी