बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम, व्यापारियों में नाराजगी

संवाद सहयोगी लोनी कारोबारियों से लूट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:12 PM (IST)
बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम, व्यापारियों में नाराजगी
बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम, व्यापारियों में नाराजगी

संवाद सहयोगी, लोनी : कारोबारियों से लूट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र में आए दिन हो रही लूटपाट और बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

19 जुलाई को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश बार्डर थाना क्षेत्र की गुलाब वाटिका कालोनी में चीनी के थोक विक्रेता भोला राम एंड संस की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने हथियारों के बल पर दुकान संचालक भोला राम से 2.66 लाख रुपये लूट लिए थे। अगरोला गांव निवासी विश्वनाथ गुप्ता की घर में किराने की दुकान है। 22 जुलाई को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर गल्ले से 60 हजार और घर से दो लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी। समय गुजरने के बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। व्यापारियों ने पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदातों से पर्दाफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी