पुलिस ने सैकड़ों परिवारों को बांटा भोजन

पुलिस की सदैव बुराई करने वाले लोगों को लॉक डाउन के दौरान खाकीधारियों का नया रूप देखने को मिल रहा है। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के साथ लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन मुहैया करा रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को रोड पर पैदल जाते लोगों को शेल्टर हाउस में रुकवाने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:04 AM (IST)
पुलिस ने सैकड़ों परिवारों को बांटा भोजन
पुलिस ने सैकड़ों परिवारों को बांटा भोजन

संवाद सहयोगी, लोनी : पुलिस की सदैव बुराई करने वाले लोगों को लॉकडाउन के दौरान खाकीधारियों का नया रूप देखने को मिल रहा है। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के साथ लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन मुहैया करा रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को रोड पर पैदल जाते लोगों को शेल्टर हाउस में रुकवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर लोग अपना रास्ता बदल देते थे, लेकिन इस समय लोग पुलिस की गाड़ियों को काफी उम्मीद से देख रहे हैं। शायद उन्हें अपने परिवार के लिए कुछ खाने को सामान इन्हीं गाड़ियों से मिल जाए। लॉकडाउन के दौरान पुलिस भी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। लोनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस और समाज सेवक जरूरतमंदों की मदद करना चाहते थे। लॉकडाउन के कारण समाज सेवकों को अनुमति देना संभव नहीं था। पुलिस और समाज सेवक द्वारा एकत्र किए गए खाद्य सामग्री को पीसीआर से वितरित कराया जा रहा है। वहीं ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद राणा ने बताया कि पुलिस और समाज सेवकों की मदद से करीब 1400 लोगों का खाना बनवाया गया था। जिसे पीसीआर और निजी वाहनों से थाना क्षेत्र में वितरित कराया गया है। लोनी बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध भी लोगों की मदद से लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन उपलब्ध कराने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी