मोक्ष स्थल पर तैनात की गई पुलिस

जासं गाजियाबाद हंगामे के चलते हरनंदी मोक्ष स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वेटिग के च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:28 PM (IST)
मोक्ष स्थल पर तैनात की गई पुलिस
मोक्ष स्थल पर तैनात की गई पुलिस

जासं, गाजियाबाद : हंगामे के चलते हरनंदी मोक्ष स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वेटिग के चलते पिछले तीन दिन से कर्मचारियों को परेशान करने की कई घटनाएं हुई थीं। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मोक्ष स्थल का जायजा लिया।

प्लेटफार्म को सैनिटाइज कराने के कारण शवों अंतिम संस्कार देरी हो जाती है। इसी वजह से हरनंदी मोक्ष स्थल पर तीन दिन पहले लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी थी। लोग लकड़ियां खुद ही उठाकर ले गए थे। मोक्ष स्थल प्रबंधन ने एसएसपी व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। बृहस्पतिवार को मोक्ष स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई गई। पुलिस ने मोक्ष स्थल पर सख्ती से मास्क व शारीरिक दूरी का पालन कराया। हंगामा करने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। इसके बाद शांति पूर्वक शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

-----

मोक्ष स्थल पर नहीं लकड़ी की कमी नहीं

हरनंदी मोक्ष स्थल पर 53 प्लेटफार्म हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित शवों के लिए 15 प्लेटफार्म बनाए गए हैं। अंतिम संस्कार करने वाले कर्मचारियों के लिए पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म पर अंतिम संस्कार के बाद तीसरे दिन स्वजन अस्थियां लेकर विसर्जन करने जाते हैं। लिहाजा अस्थियां उठने के बाद ही दूसरे शव का उस प्लेटफार्म पर अंतिम संस्कार किया जाता है। इस वजह से भी मोक्ष स्थल पर वेटिग चल रही है। नगर निगम अफसरों के अनुसार मोक्ष स्थल पर लकड़ी की कोई कमी नहीं है। इलेक्ट्रिक शव दाह मशीन से भी अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

::::::::::::::::

मोक्ष स्थल पर लकड़ी की मात्र, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। सैनिटाइजेशन नियमित रूप से होना, फागिग की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी