मास्टरमाइंड को पकड़ना पुलिस को चुनौती

जागरण संवाददाता साहिबाबाद एटीएम हैकर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार फरार सदस्यो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:49 PM (IST)
मास्टरमाइंड को पकड़ना पुलिस को चुनौती
मास्टरमाइंड को पकड़ना पुलिस को चुनौती

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : एटीएम हैकर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार फरार सदस्यों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। इसके लिए सात प्रदेशों की पुलिस से संपर्क किया है। मास्टरमाइंड कमल को सर्विलांस व अन्य तकनीकों की अच्छी खासी जानकारी है। इस कारण उसे दबोचना पुलिस लिए चुनौती है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ में गिरोह के फरार सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की है। कमल के अलावा अन्य के पते सहित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। उसके आधार पर पुलिस ने फिल्डिग बिछा दी है। जल्द से जल्द उन्हें दबोचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कोलकाता, उत्तराखंड, राजस्थान और तेलांगना पुलिस से संपर्क किया है। उनसे इन आरोपितों की फोटो सहित अन्य विवरण साझा किया है। इन प्रदेशों से इनपुट मिलते ही यहां की पुलिस वहां जाएगी। कमल की नहीं मिली लोकेशन मास्टरमाइंड कमल बहुत ही शातिर निकला। गिरफ्तार आरोपितों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे लेकर पुलिस के हाथ भी खाली हैं। उसे तकनीक और साफ्टवेयरों की अच्छी जानकारी है। इस कारण पुलिस सर्विलांस के जरिए भी उसके बारे में जानकारी नहीं जुटा पा रही है। गाड़ियों में गुजराते थे कई-कई घंटे : गिरफ्तार आरोपितों से पता चला है कि सगीर द्वारा चुराई गईं कारों से वह लोग कई प्रदेशों में जाते थे। इस दौरान कई-कई घंटे चलते रहते थे। वहां पर पैसे निकालने के लिए एटीएम को टारगेट करते थे। मौका देखकर वारदात को अंजाम देकर कार से ही घंटों का सफर तय करके वापस होते थे। कार की वजह से पकड़े जाने की आशंका होती थी तो उसे रास्ते में ही लावारिस छोड़ देते थे। यह है मामला : साइबर सेल ने मंगलवार को इंदिरापुरम से एटीएम हैक करके रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। गिरोह के शाहनवाज, मेहराज, मोहम्मद उमर, जमीर शेख और सगीर को गिरफ्तार किया था। कमल, शहजाद, जैद व वाजिद अब भी फरार हैं। इस गिरोह को पूर्व में छोड़ने के नाम पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर 20 लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर छोड़ने का आरोप लगा था। मामले में वहां के निरीक्षक शावेज खान और सिपाही अंबरीश बर्खास्त किए गए थे।

chat bot
आपका साथी