मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व फौजी को पुलिस ने धरा

जासं गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को जिले में दौरे के दौरान कलक्ट्रेट म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व फौजी को पुलिस ने धरा
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व फौजी को पुलिस ने धरा

जासं, गाजियाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को जिले में दौरे के दौरान कलक्ट्रेट में उनसे मिलने के लिए आए एक रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने धर लिया। फौजी अपनी समस्या के बारे में मुख्यमंत्री से बात करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने संदिग्ध होने पर उन्हें रोक लिया। हालांकि बाद में पूछताछ करके पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

थाना प्रभारी कविनगर अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी ईश्वर सिंह रविवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। मीडिया सेंटर के पास उन्हें संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका नाम ईश्वर सिंह हैं और वह कविनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके एक मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है और उनक पारिवारिक मामला भी चल रहा है। इसके चलते वह मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखना चाहते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी