पत्नी को गोलियों से भूनने वाला कुलदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर में दहेज उत्पीड़न व विवाद के चलते

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:09 PM (IST)
पत्नी को गोलियों से भूनने वाला कुलदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्नी को गोलियों से भूनने वाला कुलदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

नंदग्राम थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर में दहेज उत्पीड़न व विवाद के चलते एक जून को पत्नी सारिका त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति कुलदीप त्यागी उर्फ मिटू को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच जून को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से नंदग्राम पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। आखिरकार सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया है।

सिहानी गेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि सारिका बंटवारे की जिद करती थी। इसके चलते दोनों में झगड़ा होता था। एक जून को कुलदीप नशे में था, इसके चलते उसने पत्नी को गोलियों से भून दिया। बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित उपावली गांव निवासी बृह्मपाल त्यागी ने अपनी पुत्री सारिका (24) की शादी फरवरी 2020 में सद्दीकनगर निवासी मूलचंद त्यागी के पुत्र कुलदीप उर्फ मिटू त्यागी से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुर सारिका से 50 लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में भी विवाद रहता था। एक जून की दोपहर विवाद होने के बाद कुलदीप ने तीन गोली मारकर सारिका की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस मामले में सारिका के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी