बिना टूथपेस्ट के करें ध्रुवी का बनाया हुआ ब्रस

जासं साहिबाबाद वसुंधरा सेक्टर छह स्थित एमिटी स्कूल में नौवीं की छात्रा ध्रुवी गुप्ता ने पोर्टे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:20 PM (IST)
बिना टूथपेस्ट के करें ध्रुवी का बनाया हुआ ब्रस
बिना टूथपेस्ट के करें ध्रुवी का बनाया हुआ ब्रस

जासं, साहिबाबाद: वसुंधरा सेक्टर छह स्थित एमिटी स्कूल में नौवीं की छात्रा ध्रुवी गुप्ता ने पोर्टेबल टूथब्रश बनाया है। इस ब्रस को उंगलियों पर लगाकर दांत साफ किया जा सकता है। इसमें टूथपेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल यह टूथब्रश नीम, लौंग, नमक, इलायची जैसे हर्बल गुण औषधि से बनाया गया है। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीएसआइआर) ने ध्रुवी को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया है।

ध्रुवी की जीव विज्ञान की शिक्षिका एकता सोनी ने बताया कि ध्रुवी ने टूथब्रश को बटर पेपर से बनाया है। ब्रस में अलग-अलग फ्लेवर भी हैं। ब्रस की कीमत 50 पैसे है। ध्रुवी ने बताया कि एक बार वह अपने स्वजन के साथ सफर कर रहीं थी। इस दौरान ब्रस करने को लेकर समस्या आई। इस पर उन्होंने ऐसा ब्रस बनाने को सोचा, जिसमें टूथपेस्ट की जरूरत न पड़े। इसके बाद उन्होंने स्कूल में शिक्षिका से अपना आइडिया साझा किया। शिक्षकों व अभिभावकों की मदद से उन्होंने टूथब्रस बनाया। इतना ही नहीं ध्रुवी एक ऐसा कूलर बना रही हैं जो आद्रता नियंत्रित करने वाला होगा। कमरे की आद्रता बढ़ने पर कूलर स्वत: बंद हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी