एक लाख बेल पत्र के पौधे लगाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी साहिबाबाद प्रकृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वसुंधरा प्रकृति पौधशाला में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM (IST)
एक लाख बेल पत्र के पौधे लगाने का लिया संकल्प
एक लाख बेल पत्र के पौधे लगाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : प्रकृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वसुंधरा प्रकृति पौधशाला में रविवार को ओम नम: शिवाय संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने गाजियाबाद को शिवमय बनाने के लिए एक वर्ष में एक लाख पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है। वरिष्ठ समाज सेवी राजेश सिंह ने बताया कि शिवमय भारत मिशन के तहत संपूर्ण गाजियाबाद क्षेत्र को शिवमय बनाने के लिए एक वर्ष में शिव भक्तों और आम जनता के सहयोग से एक लाख बेल पत्र के पौधे रोपित किए जाएगे। रविवार को यज्ञ में आने वाले सभी शिव भक्तो को प्रसाद स्वरूप बेल पत्र का पौधा भेंट किया गया। प्रकृति रूपा भाई ने बेल पत्र का प्रथम पौधा अशोक श्रीवास्तव को सौंपकर देखरेख करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि यज्ञ में विनोद यादव, विनोद अकेला, सुजीत गिरि, ताहिर खान, प्रदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, संत विजय दास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी