पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता साहिबाबाद विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण किया गया। शनिवार को भी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:10 PM (IST)
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया पौधारोपण
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण किया गया। शनिवार को भी पौधरोपण कर समाजसेवी संस्थाओं ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं, ट्रांस हिडन में भी अलग-अलग जगह सैकड़ों पौधे रोपे गए, जिससे की भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशन स्कूल में एक वर्चुअल मीटिग के माध्यम से विद्यालय के चेयरमैन जेके गौड़ ने पर्यावरण के प्रति मानव के कर्तव्यों को समझाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने की अपील की। जेकेजी स्कूल में सौ पौधे रोपे गए। स्कूल के स्टाफ को भी एक-एक पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति वैशाली महानगर द्वारा बाल सेविकाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बाल सेविकाओं ने चित्रों के माध्यम से लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की। इस दौरान समिति की कार्यवाहिक दीप्ति, महानगर संपर्क प्रमुख कविता गोयल, अर्चना, मनु, दीपिका, अलका, रेखा, अंजू, वर्तिका उपस्थित रहीं। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 स्थित पार्क में जय भारत मंच की प्रदेश मंत्री नीलम त्यागी के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय राय, सचिन, गब्बर सिंह मौजूद रहे। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-5 में प्रज्ञा श्रीवास्तव ने 20 पौधे रोपे और 200 पौधे दान देने का संकल्प लिया। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 स्थित पार्क में अलग-अलग स्थानों पर 70 पौधे रोपे गए। इस दौरान समाज सेविका और रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीलम त्यागी उपस्थित रहीं। उन्होंने आगंतुकों को पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान पार्षद कपिल त्यागी, वरुण गौड, विजय राय, चंद्रमलिका त्यागी, अरनव त्यागी, हिमांशु त्यागी, सरोज त्यागी, अजय सिंह उपस्थित रहे। मैत्री फाउंडेशन द्वारा वैशाली सेक्टर-6 में औषधीय व फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए। संस्था 2018 से पर्यावरण के लिए काम कर रही है, ग्रीन बेल्ट की सफाई कर वहां पौधरोपण करती है। पौधरोपण के दौरान केपी भट्ट, सुनील ओझा, आशीष श्रीवास्तव, पुष्कर, हरीश, नेहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, आद्रिका एनजीओ द्वारा वसुंधरा में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर एनजीओ की संचालिका रचना शाही, महासचिव अजीत सिंह, ज्योति सिन्हा, अनीता डोबरियाल उपस्थित रहीं।

ग्रीन बेल्ट की सूरत संवारेंगे: मैत्री फाउंडेशन की संचालिका आभा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की सूरत संवारने के लिए इस साल तेजी से प्रयास किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की सफाई कर औषधीय और छायादार वृक्षों के पौधे रोपे जाएंगे, जिससे की औषधि भी मिले और छाया भी, इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

----------

धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

जासं, टीला मोड़ : थाना पुलिस ने शनिवार को पसौंडा से धोखाधड़ी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपित शाह मोहम्मद पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। 2019 से वह फरार चल रहा था। शनिवार को उसे पसौंडा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया है कि चोरी व लूट में वांछित चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी