पिक टायलेट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा लाभ

संवाद सहयोगी लोनी शहर के दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित गिरी मार्केट कालोनी के पास सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:43 PM (IST)
पिक टायलेट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा लाभ
पिक टायलेट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा लाभ

संवाद सहयोगी, लोनी : शहर के दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित गिरी मार्केट कालोनी के पास सोमवार दोपहर नगर पालिका द्वारा महिलाओं के लिए बनवाए गए पिक टायलेट का शुभारंभ किया गया। पिक टायलेट के शुरू होने से शहर के दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र से लोनी बाजार आने वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा।

उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्षा रंजीता धामा, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने दोपहर करीब एक बजे संयुक्त रूप से पिक टायलेट का शुभारंभ किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि टाटा कंपनी द्वारा करीब 17 लाख रुपये की लागत से पिक टायलेट का निर्माण किया गया है। टायलेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। दस रुपये का सिक्का डालकर महिला टायलेट का प्रयोग कर सकेंगी। शहर की कालोनियों और ग्रामीण क्षेत्र से लोनी बाजार आने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में अत्याधुनिक बायो तकनीक का प्रयोग किया गया है। साथ ही टायलेट में गंदगी निस्तारण के लिए ढ़ाई हजार लीटर के दो सेफ्टी टैंक लगाए गए हैैं। टायलेट में हैंड वाश, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी