अस्पताल के लिए लोगों को बोर्ड बैठक का इंतजार

जागरण संवाददाता साहिबाबाद इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-चार में सरकारी अस्पताल बनाने को चिह्नित 5800 वर्गमीटर भूमि नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अस्पताल बनवाएगा। भूमि का हस्तांतरण बोर्ड बैठक के बाद होगा। ऐसे में अब लोगों को नगर निगम की बोर्ड बैठक का इंतजार है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 08:01 PM (IST)
अस्पताल के लिए लोगों को बोर्ड बैठक का इंतजार
अस्पताल के लिए लोगों को बोर्ड बैठक का इंतजार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-चार में सरकारी अस्पताल बनाने को चिह्नित 5800 वर्गमीटर भूमि नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अस्पताल बनवाएगा। भूमि का हस्तांतरण बोर्ड बैठक के बाद होगा। ऐसे में अब लोगों को नगर निगम की बोर्ड बैठक का इंतजार है।

दरअसल, वर्ष 2013 में ज्ञान खंड-चार की भूमि स्वास्थ्य विभाग को निश्शुल्क देने का पार्षदों ने विरोध किया था। इससे अस्पताल नहीं बन सका था। दैनिक जागरण ने अस्पताल न होने से 20 लाख से अधिक की आबादी को हो रही समस्याओं को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बीते 19 जून को मेयर आशा शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ज्ञान खंड चार की भूमि का निरीक्षण किया। मेयर आशा शर्मा ने यह भूमि निश्शुल्क स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने को कहा था। बोर्ड बैठक से पहले विधायक सुनील शर्मा ने नगर निगम के 84 पार्षदों, तीन विधायकों, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग व राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल का समर्थन पत्र मेयर आशा शर्मा को सौंप दिया है। पत्र में सभी ने अस्पताल के लिए भूमि निश्शुल्क स्वास्थ्य विभाग को देने का समर्थन दिया है। अब लोगों को बोर्ड बैठक का इंतजार है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 10 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक अब 13 जुलाई को होगी।

लोगों ने किया प्रदर्शन :

उधर, वसुंधरा सेक्टर दो में ट्रांस हिडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के तत्वावधान में लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द ट्रांस हिडन में सरकारी अस्पताल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल न होने से लोगों को इलाज के लिए दिल्ली या नोएडा के निजी अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ता है। श्याम दत्त कौशिक, सूरज पंडित, कृष्णा, धनराज, वर्षा, सुनीता, कुसुम चौहान, आशु, विशु चौहान, राजू यादव, गप्पू सिंह, नितिन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी