सीवर उफनने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

मनोकामना सोसायटी वसुंधरा सेक्टर - चार में सीवर उफनने से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से सोसायटी में सीवर उफनने की समस्या है। मेन सीवर लाइन चोक होने की वजह से आंतरिक लाइन भी चोक है। पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 07:52 PM (IST)
सीवर उफनने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
सीवर उफनने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : मनोकामना सोसायटी, वसुंधरा सेक्टर-चार में सीवर उफनने से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने का एलान किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से सोसायटी में सीवर उफनने की समस्या है। मेन सीवर लाइन चोक होने की वजह से आंतरिक लाइन भी चोक है। पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती है। हल्की बारिश में भी सोसायटी में सीवर उफनने लगता है। भूतल के फ्लैटों में गंदा पानी भर जाता है। इसकी कई बार नगर निगम में शिकायत की गई। आरडब्ल्यूए ने भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी