ढोल-नगाड़ों संग लोगों ने खेली होली

संवाद सहयोगी मोदीनगर शहर में होली का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 05:18 PM (IST)
ढोल-नगाड़ों संग लोगों ने खेली होली
ढोल-नगाड़ों संग लोगों ने खेली होली

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

शहर में होली का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे, बूढ़े और युवा सभी होली के रंग में रंगे दिखे। घर-घर में पकवान बनाए गए। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते कुछ लोगों ने इस बार होली खेलने से परहेज भी किया।

लोगों ने गुलाल, रंग, पिचकारी और मिठाई समेत अन्य सामग्री पहले ही खरीद ली थी। वहां रविवार रात पूरे विधि-विधान के साथ होलिका का दहन हुआ। वहीं, सोमवार को पूरे हर्षाेल्लास से साथ होली खेली गई। बच्चों ने बड़ों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। आसपड़ोस के लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। घर-घर में पकवान बनाए गए। ढोल-नगाड़ों के बीच होली का पर्व मना। पूरे दिन होली की धूम शहर में देखने को मिली। इसके अलावा लोगों ने घर की छत पर डीजे भी लगाए, गाने बजाकर खूब डांस किया। जमकर होली मनाई गई।

-------

होली पर कई जगह हुए सामूहिक कार्यक्रम

शहर की कुछ कालोनियों में होली पर सामूहिक कार्यक्रम भी हुए। कालोनी के लोगों ने संयुक्त रूप में इनका आयोजन किया। भगवान गंज मंडी और टीचर्स कालोनी में भी इसी तरह के कार्यक्रम हुए। जहां सभी कालोनी वासियों से एक-साथ इकट्ठा होकर होली मनाई। उधर, आदर्शनगर कालोनी में रविवार शाम होली मिलन भी हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी रहे। कार्यक्रम के आयोजक पंकज जैन ने माला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया।

-------

प्रतियोगिता का हुई आयोजन

बसेरा फाउंडेशन के तत्वावधान में होली के अवसर पर द लिटिल पैराडाइस प्ले स्कूल में चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मेघा मल्होत्रा और फांउडेशन की अध्यक्ष मीना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर वंदना, शीतल, रश्मि, स्नेहा, शशि आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी