नगर आयुक्त से मिले शांति नगर के लोग, नहीं मिली राहत

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मकान खाली नहीं किए गए तो नगर निगम की टीम बुलडोजर से मकानों को तोड़ देगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:42 PM (IST)
नगर आयुक्त से मिले शांति नगर के लोग, नहीं मिली राहत
नगर आयुक्त से मिले शांति नगर के लोग, नहीं मिली राहत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शांति नगर, लोहिया विहार में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को न तोड़े जाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर लोग नगर आयुक्त से मिले। नगर आयुक्त ने उनको राहत देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिस वजह से जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। जिनके मकान सरकारी जमीन पर बने हैं, वे चाहें तो आसरा योजना और कांशीराम योजना के तहत बने फ्लैटों में आसरा लेकर रह सकते हैं। लोग बेघर न हों, इसलिए सुविधा दी जा रही है।

स्थानीय निवासियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचीं पार्षद माया देवी ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से कहा कि आसरा योजना और कांशीराम योजना में जो फ्लैट बने हैं, वह छोटे हैं। स्थानीय निवासियों के लिए नगर निगम दूसरी जगह जमीन दिलाए। नगर आयुक्त ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि मकान खाली करने के लिए कहा गया है, जिससे वहां रखा सामान सुरक्षित बच सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मकान खाली नहीं किए गए तो नगर निगम की टीम बुलडोजर से मकानों को तोड़ देगी। टकराव के आसार

एक तरफ नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को तोड़ेंगे तो दूसरी तरफ मकानों में रहने वाले लोग भी इसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि मकानों को टूटने नहीं देंगे, इसके लिए जिदगी दांव पर लगा देंगे।

chat bot
आपका साथी