पॉश कॉलोनियों के अधिक लोग पॉलीथिन में लाते हैं सब्जी और फल

वैशाली इंदिरापुरम कौशांबी जैसी कॉलोनियों के लोग सबसे ज्यादा पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:54 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:54 PM (IST)
पॉश कॉलोनियों के अधिक लोग पॉलीथिन में लाते हैं सब्जी और फल
पॉश कॉलोनियों के अधिक लोग पॉलीथिन में लाते हैं सब्जी और फल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: बेशक पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लग गया हो, लेकिन पॉश इलाकों के शिक्षित लोग ही इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

नगर निगम की रिपोर्ट में पता चला है कि वसुंधरा जोन में आने वाली वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी जैसी कॉलोनियों के लोग सबसे ज्यादा पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाए गए हैं। नगर निगम की टीमों ने सबसे अधिक 78 लाख का जुर्माना वसुंधरा जोन में वसूला है। जनवरी से अब तक कुल 111171.69 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 12712690 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें दुकानदारों के अलावा स्थानीय नागरिकों की संख्या अधिक है। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पॉलीथिन के उपयोग पर पाबंदी है। फिर भी लोग पॉलीथिन में ही सामान लेकर घर जाते हैं। उनके मुताबिक शिक्षित एवं पॉश इलाकों में रहने वाले लोग एवं दुकानदार ही अधिक पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। वसुंधरा के बाद कविनगर जोन की राजनगर, शास्त्रीनगर, गोविदपुरम कॉलोनियों के लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। इस जोन से करीब 17 लाख का जुर्माना वसूला गया है। सबसे कम विजयनगर में जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम की रिपोर्ट का विवरण

जोन जब्त की गई पॉलिथीन किलोग्राम जुर्माना

सिटी 34406.7 1076250

कविनगर 50394.34 1678050

मोहननगर 22469.85 1832090

वसुंधरा 2164.1 7844200

विजयनगर 1736.7 260100

chat bot
आपका साथी