बिना मास्क के घरों से निकले लोग, कटा चालान

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में शुक्रवार को बिना मास्क के घर से निकलने वाले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 07:56 PM (IST)
बिना मास्क के घरों से निकले लोग, कटा चालान
बिना मास्क के घरों से निकले लोग, कटा चालान

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में शुक्रवार को बिना मास्क के घर से निकलने वाले व्यक्तियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूला और वाहन के 821 चालान काटे और एक लाख तीन हजार 50 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में यातायात संबंधी नियम लागू हैं। इसके तहत दोपहिया वाहन पर एक व्यक्ति के चलने की अनुमति है। यदि पिछली सीट पर महिला बैठी है, तो छूट है, लेकिन दोनों को हेलमेट लगाना जरूरी है। कार में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्ति चल सकते हैं। परिवार के दो बच्चों तक अतिरिक्त छूट है। इसके तरह तीन पहिया वाहन पर चालक के अतिरिक्त दो सवारियों को चलने की अनुमति है। इसके अलावा सभी को मास्क लगाना आवश्यक है। शुक्रवार को बिना मास्क व अन्य नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, वैशाली में बिना मास्क के मिले चार दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि बिना मास्क व अन्य नियमों का पालन नहीं करने के संबंध में 821 चालान किए गए। एक लाख तीन हजार 50 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

chat bot
आपका साथी