मार्ग पर उड़ती धूल से लोग परेशान
जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित बलराम नगर कालोनी में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास के मार्ग पर उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं। धूल के महीन कणों से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों से मामले की शिकायत कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि मार्च 2018 में जल निगम द्वारा कालोनी में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने मिट्टी डालकर सड़क पर डामरीकरण नहीं किया, जिससे सड़क पर धूल उड़ती रहती है। कालोनी में रहने वाले वृद्धों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।