पुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन

पुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शनपुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शनपुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शनपुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शनपुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:03 PM (IST)
पुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन
पुलिया के सही निर्माण नहीं होने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन के प्रयास पार्क के पास पुलिया की ढलान लगभग तीन साल से नहीं बनाए जाने को लेकर ट्रांस ¨हडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

फेडरेशन के सहसचिव अतुल शर्मा ने बताया कि कई बार जनसुनवाई में शिकायत की गई, मगर हर बार निगम द्वारा बिना कार्य किए निस्तारण कर दिया गया। पुलिया पर ढलान न बनाए जाने से अक्सर लोग चोटिल हो रहे हैं। काफी समय से निर्माण के जेई संजय गंगवार कहते रहे कि सड़क निर्माण के समय ढलान भी बनवा दिया जाएगा, मगर सड़क निर्माण पूरा हुए भी 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। नगर निगम की ओर से सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। निगम को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी गई कि अगर स्लोप नहीं बनाया गया तो एक हफ्ते बाद मोहन नगर जोनल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर अमनदीप चौधरी, कैलाश चंद शर्मा, राजेश, मनोज, संदीप, करन, सागर और सत्यपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी