बिना अनुमति के नो रूल्स कैफे में हुई पार्टी, रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी थाना के पास एंजल मेगा माल स्थित नो रूल्स कैफे में बृहस्पति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:27 PM (IST)
बिना अनुमति के नो रूल्स कैफे में हुई पार्टी, रिपोर्ट दर्ज
बिना अनुमति के नो रूल्स कैफे में हुई पार्टी, रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: कौशांबी थाना के पास एंजल मेगा माल स्थित नो रूल्स कैफे में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने छापा मारा। बिना अनुमति के नए साल की पार्टी होने पर कैफे के मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

बृहस्पतिवार रात में पुलिस की टीम नो रूल्स कैफे पहुंची। यहां बिना अनुमति के पार्टी चल रही थी। उसमें कोविड अधिनियम के नियमों की धज्जियां उड़ रही थीं। लोग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। मौके से तीन हुक्का, पाइप व फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद हुई। पुलिस ने कैफे के मालिक अमित त्यागी और विवेक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड अधिनियम व तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई: नो रूल्स कैफे में 11 सितंबर को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारकर संचालक-प्रबंधक सहित 50 युवक-युवतियों को दबोचा था। रेस्टोरेंट से शराब और हुक्का बरामद हुआ था। सभी के खिलाफ कोविड 19 अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके बावजूद कैफे मालिक बिना अनुमति के यहां पार्टी करा रहा था।

chat bot
आपका साथी