बरसात से धान की फसल खेत में गिरी

संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई बरसात से क्षेत्र के किसानों को परेशानी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:46 PM (IST)
बरसात से धान की फसल खेत में गिरी
बरसात से धान की फसल खेत में गिरी

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई बरसात से क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात व हवा से धान की फसल खेत में गिर गई। फसल के नष्ट होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी है। किसानों ने बरसात से करीब पचास प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई है। क्षेत्र में दोपहर हुई बरसात से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। किसानों ने अपने अपने खेतों में धान की फसल बो रखी थी। रविवार सुबह तक फसल खेत में लह लहा रही थी,जिससे किसानों का अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। किसानों को कहना है कि जल्द ही खेत में फसल की कटाई शुरू होनी थी। ऐसे में दोपहर को तेज हवा के साथ हुई बरसात से खेतों में धान की फसल लेट गई और धान की बाल झड़ गई। किसानों ने करीब 50 प्रतिशत नुकसान होने का आशंका जताई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला का कहना है कि समस्त लेखपाल को निरीक्षण कर नुकसान के आंकलन के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। करीब 80 बीघे भूमि में धान की खेती की थी। फसल पक कर पुरी तरह से तैयार थी। दोपहर तेज हवा के साथ हुई करीब एक घंटे की बरसात से फसल खेत में गिर गई है। - नीरज त्यागी ग्रामीण मीरपुर हिदू

करीब 28 बीघे खेत में धान की फसल बो रखी थी। धान में बालियां आ चुकी है। फसल कटने के लिए तैयार थी। खेत में हुए जलभराव से कीट के प्रकोप की आशंका बढ़ गई है। - प्रवीण कसाना ग्रामीण शकलपुरा

chat bot
आपका साथी