बरसात के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, परेशान लोग

पिछले दिनों बारिश के कारण शहर के लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पडा़ था। लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जल भराव की समस्या से तो निजात दिला दी लेकिन बारिश के बाद से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा फॉ¨गग नहीं कराई जा रही है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:10 PM (IST)
बरसात के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, परेशान लोग
बरसात के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, परेशान लोग

संवाद सहयोगी, लोनी। पिछले दिनों बारिश के कारण शहर के लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ा। लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जल भराव की समस्या से तो निजात दिला दी लेकिन बारिश के बाद से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा फॉ¨गग नहीं कराई जा रही है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

इंद्रा मार्केट निवासी पंकज खारी ने बताया कि पिछले कई दिनों तक लगातार बारिश हुई। बारिश का पानी दिल्ली सहारनपुर रोड, इंद्रापुरी पार्क, गाजियाबाद बाद रोड, लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रेम नगर, अशोक विहार, आदेश नगर, डीएलएफ अंकुर विहार, रवि विहार आदि कॉलोनियों में भर गया था। उधर, बेहटा हाजीपुर नहर में भी दूषित पानी रहता है। न्यू विकास नगर निवासी उमेश कश्यप का आरोप है कि कई दिनों तक प्लॉटों और रोड पर पानी भरा रहने से मच्छर पनप गए हैं। मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि मच्छर दिन में भी काटते रहते हैं। मच्छरों से मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। विकास कुंज निवासी जितेंद्र ने बताया कि शिकायतों के बावजूद नगर पालिका अधिकारियों ने शहर में फॉ¨गग नहीं कराई है। इलाके के लोगों में नगर पालिका के खिलाफ रोष है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि डीएलएफ अंकुर विहार, वेद विहार आदि कॉलोनियों में फॉ¨गग कराई गई है। जल्द ही सभी वॉर्डों में फॉ¨गग कराई जाएगी जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी