सौ करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पार करना ऐतिहासिक: बैजयंत जय पांडा

जागरण संवाददाता साहिबाबाद भारत ने 100 करोड़ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य पार कर लि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:16 PM (IST)
सौ करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पार करना ऐतिहासिक: बैजयंत जय पांडा
सौ करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पार करना ऐतिहासिक: बैजयंत जय पांडा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : भारत ने 100 करोड़ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य पार कर लिया है, यह ऐतिहासिक है। डेढ़ साल पहले जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी तो पूरे विश्व में एक भय था। विरोधियों ने सवाल उठाए कि कैसे सरकार इस महामारी से निपट पाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मास्क और कोरोनारोधी टीका लगवाने का जो आह्वान किया, वह इतना रंग लगाया कि चंद माह में ही देश के सौ करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने गाजियाबाद के मोहननगर स्थित आइटीएस कालेज में कहीं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ कैलाश मानसरोवर भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह आइटीएस कालेज पहुंचे और कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए सौ करोड़ वैक्सीनेशन होने पर धन्यवाद अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के जिन प्रदेशों में हमारी सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश हो या असम, सभी जगह डबल इंजन की सरकार दोगुनी तेजी से विकास कर रही है। प्रदेश में मोदी और योगी की जोड़ी ने जनता को अपराधमुक्त वातावरण दिया है। भारत की प्रगति की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य देश कह रहे हैं कि कोरोना महामारी का भारत ने जिस तरह मुकाबला किया, वह ऐतिहासिक है। विश्व बैंक ने घोषणा की है कि भारत की आर्थिक व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में अंधेरा होते ही बेटियों का घर से निकलना दूभर था। योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया है। गुंडे जेल के अंदर हैं या दुनिया छोड़ गए हैं। सीएम योगी पिता के देहांत होने पर भी घर नहीं गए। यही कारण है कि प्रदेश का कोरोना प्रबंधन सर्वश्रेष्ठ रहा है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर काम किया है। तभी चंद माह में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। पश्चिमी यूपी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश ने 100 करोड़ टीका लगाने के लक्ष्य को पार कर लिया है। सभी जिलों में इसी प्रकार धन्यवाद अभियान चलाया जाएगा। गाजियाबाद से इसकी शुरुआत हुई है।

chat bot
आपका साथी