आंदोलन में घुसे डेढ़ दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा

जागरण संवाददाता साहिबाबाद पुलिस ने सोमवार को यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में घुसे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM (IST)
आंदोलन में घुसे डेढ़ दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा
आंदोलन में घुसे डेढ़ दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: पुलिस ने सोमवार को यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में घुसे डेढ़ दर्जन संदिग्धों को दबोच लिया। उन पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। वहीं, किसान भी अराजकतत्वों की पहचान करने में जुटे रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर सुरक्षा व सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में अराजकतत्व घूम रहे हैं। वह माहौल खराब करने की जुगत में रहते हैं। उन पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नजर रख रहे हैं। उन्हें पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को यहां घुसे डेढ़ दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा। उनसे पूछताछ की, तो पता चला कि वह किसान नहीं हैं। सिर्फ यहां घूम रहे हैं। पुलिस ने उन पर शांति भंग में कार्रवाई की।

किसानों ने संदिग्ध को पकड़ा: सोमवार दोपहर में एक संदिग्ध युवक को किसानों ने पकड़ा। उससे पूछा, तो पता चला कि वह मजदूरी करता है। खोड़ा में रहता है। किसानों ने उसे आंदोलन से बाहर का रास्ता दिखाया। किसान नेताओं ने भी अपने वालंटियरों से अराजकतत्वों पर नजर रखने को कहा है।

चोर उचक्के भी हैं सक्रिय: आंदोलन स्थल पर चोर-उचक्के भी सक्रिय हैं। नगर निगम द्वारा रखी गई पानी की टंकी की टोटियां, मोबाइल व बिस्तर तक गायब हो चुके हैं। इसको लेकर पुलिस व किसान दोनों सतर्क हुए हैैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आंदोलन पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने की वार्ता: अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कई बार किसान नेताओं से वार्ता की। उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। पानी, बिजली व शौचालय की व्यवस्था की जानकारी ली। इस पर किसान नेताओं ने संतुष्टि जाहिर की।

chat bot
आपका साथी