फर्जी शस्त्र लाइसेंस कांड का एक आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में अभी दो आरोपित और फरार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:49 PM (IST)
फर्जी शस्त्र लाइसेंस कांड का एक आरोपित गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस कांड का एक आरोपित गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : यूपी के शाहजहांपुर के पते पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में कविनगर पुलिस ने बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से अवैध सेमी स्वचलित रायफल बरामद हुई है। आरोपित डेढ़ साल से फरार चल रहा था। इस मामले में अभी दो आरोपित और फरार हैं।

एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड शाहजहांपुर में दुर्गा गन हाउस चलाने वाला हरिशंकर अवस्थी था। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका प्रयोग करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर की धारा में कार्रवाई की गई है। एसएचओ ने बताया कि अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आधा दर्जन लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार सुबह लाल कुआं क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने सूचना मिली थी कि बहलोलपुर नोएडा निवासी उमेश गाजियाबाद की सीमा में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। फरार आरोपित संजय व श्याम तिवारी तिवारी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।

chat bot
आपका साथी