साप्ताहांत लाकडाउन में पुरानी सब्जी मंडी बंद, लोग परेशान

जागरण संवाददाता गाजियाबाद कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए सप्ताह में दो दिन साप्ताह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST)
साप्ताहांत लाकडाउन में पुरानी सब्जी मंडी बंद, लोग परेशान
साप्ताहांत लाकडाउन में पुरानी सब्जी मंडी बंद, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए सप्ताह में दो दिन साप्ताहांत लाकडाउन लागू है। साप्ताहांत लाकडाउन के दौरान पुरानी सब्जी मंडी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। सब्जी लेने के लिए पहुंचे लोग बैरंग घरों को लौटे। इस समस्या को दूसरे व्यापार मंडलों ने उठाते हुए जिला प्रशासन से नियमों के तहत सब्जी मंडी खोलने की मांग की है।

लाकडाउन के समय पुरानी सब्जी मंडी सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी थी, जिसे साप्ताहांत लाकडाउन में पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसे लेकर शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार प्रतिनिधिमंडल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से मिले थे और साप्ताहांत लाकडाउन के दौरान सुबह सात से 11 बजे तक मंडी को खोलने की मांग की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए बदलाव से इन्कार कर दिया था। शनिवार को लोग फल व सब्जी लेने के लिए पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे और बैरंग वापस लौट गए। तुराबनगर व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण पर तेजी से ब्रेक लगा है। ऐसे में दो दिन तक सब्जी मंडी को बंद कराने के बजाय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने सब्जी मंडी खोलने की मांग की।

chat bot
आपका साथी