तीन फैक्ट्रियां सील, वसूला जुर्माना

संवाद सहयोगी लोनी शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए अधिकारियों ने अभिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:04 PM (IST)
तीन फैक्ट्रियां सील, वसूला जुर्माना
तीन फैक्ट्रियां सील, वसूला जुर्माना

संवाद सहयोगी, लोनी: शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए अधिकारियों ने अभियान चलाकर आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र और लोनी गाजियाबाद मार्ग पर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली तीन फैक्ट्रियों को सील कर बिजली के कनेक्शन काट दिए। दूसरी ओर अधिकारियों ने खुले में निर्माण सामग्री बेचकर प्रदूषण फैलाने वाले कारोबारियों से साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने और अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बाद भी शहर में लोग बढ़ते वायु प्रदूषण से परेशान हैं। जिसके चलते शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र और लोनी गाजियाबाद मार्ग पर कार्रवाई की गई। आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र में तहसीलदार प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीडीए, विद्युत विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों ने तीन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को सील कर बिजली के कनेक्शन काट दिए। साथ ही तीन फैक्ट्रियों में संचालित ईटीपी(एफ्युलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) आउटलेट के नमूने जांच के लिए भेजे गए है। दूसरी ओर तहसीलदार न्यायिक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने लोनी गाजियाबाद मार्ग स्थित पांच निर्माण सामग्री के बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उपजिलाधिकारी ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी