टोह लेते रहे अफसर, मुख्यमंत्री के आने से पहले लगाए कंट्रोल रूम के कई चक्कर

जासं गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा रविवार शाम का प्रस्तावित था लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:41 PM (IST)
टोह लेते रहे अफसर, मुख्यमंत्री के आने से पहले लगाए कंट्रोल रूम के कई चक्कर
टोह लेते रहे अफसर, मुख्यमंत्री के आने से पहले लगाए कंट्रोल रूम के कई चक्कर

जासं, गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा रविवार शाम का प्रस्तावित था लेकिन सुबह से जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी सतर्क रहे। नोएडा और मेरठ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर भी उनकी नजर रही और दोनों जिलों के अधिकारियों से वार्ता करते रहे। जिससे कि अगर कोई खामी हो तो उसको मुख्यमंत्री के आने से पहले ही दुरुस्त किया जा सके। कंट्रोल रूम पर विशेष नजर इसलिए रही क्योंकि यहां से जिले के सभी मरीजों की निगरानी की जाती है। यहां चूक मिलने पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर की गई तैयारियों की पोल खुलने का डर अधिकारियों को सता रहा था। कलेक्ट्रेट का माहौल बदला: सोमवार को कलेक्ट्रेट में सीएम के आने से पहले माहौल पूरी तरह से बदला हुआ था। चारों तरफ पुलिस का सख्त पहरा था। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी महात्मा गांधी सभागार से लेकर विकास भवन में बने कंट्रोल रूम के चक्कर काट रहे थे। सुबह से कई बार पानी का छिड़काव करने के लिए गाड़ी पहुंची तो शाम को चार बजे से छह बजे के बीच फागिग, सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। जिससे कि न संक्रमण का खतरा हो न मच्छर ही नजर आएं। खुद किया कई बार कंट्रोल रूम का निरीक्षण: एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। यहां पर कोई खामी न रहे, इसके लिए खुद जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने दो-तीन बार कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के बाहर रैपिड रिस्पांस टीम विग बनाई गई थी। जहां पर आरआरटीएस टीम के कर्मचारी बैठकर मरीजों से फोन पर बात कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी