अब वकालत की पढ़ाई पूरी कर जरूरतमंदों की मदद कर सकूंगी: प्रज्ञा

जासं साहिबाबाद ट्वीट के जरिये फिल्म अभिनेता सोनू सूद तक पहुंची और वैशाली निवासी डॉ.अखिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:43 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:43 PM (IST)
अब वकालत की पढ़ाई पूरी कर जरूरतमंदों की मदद कर सकूंगी: प्रज्ञा
अब वकालत की पढ़ाई पूरी कर जरूरतमंदों की मदद कर सकूंगी: प्रज्ञा

जासं, साहिबाबाद: ट्वीट के जरिये फिल्म अभिनेता सोनू सूद तक पहुंची और वैशाली निवासी डॉ.अखिलेश यादव की मदद से दिव्यांग होने से बची गोरखपुर की प्रज्ञा ने अब चलना शुरू कर दिया है। सर्जरी के बाद बुधवार को चिकित्सकों ने उनको पैदल चलवाया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। उनका कहना है कि अब बिना किसी रुकावट के वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद जरूरतमंदों की मदद कर सकूंगी।

इंदिरापुरम स्थित हीलिग ट्री अस्पताल में भर्ती प्रज्ञा ने बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। छह माह पहले स्कूटी से गिरने के कारण बाएं पैर के घुटने का लिगामेंट टूट गया था। प्रज्ञा के पिता यजमानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उपचार न हो पाने से मन में नकारात्मक ख्याल आ रहे थे। इस बीच फिल्म अभिनेता सोनू सूद से ट्विटर के जरिये मदद मांगी। जिनकी वजह से वह डॉ.अखिलेश यादव के संपर्क में आई। डॉ. अखिलेश ने उनको गोरखपुर से उपचार के लिए गाजियाबाद बुलाया, जहां बुधवार को उनकी सर्जरी की गई। प्रज्ञा ने इस सर्जरी को होते हुए भी देखा। प्रज्ञा का कहना है कि सोनू सूद और डॉ. अखिलेश की वजह से वह दोबारा स्वस्थ हो पाई हैं।

chat bot
आपका साथी