इंटरनेट मीडिया पर सभी बातें सही होंगी जरूरी नहीं : उमेर इलियासी

जागरण संवाददाता गाजियाबाद चीफ इमाम ऑफ इंडिया डॉ. उमेर अहमद इलियासी शनिवार को ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:00 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया पर सभी बातें सही होंगी जरूरी नहीं : उमेर इलियासी
इंटरनेट मीडिया पर सभी बातें सही होंगी जरूरी नहीं : उमेर इलियासी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : चीफ इमाम ऑफ इंडिया डॉ. उमेर अहमद इलियासी शनिवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक निजी कार्य के लिए आए थे। उन्होंने लोनी में बुजुर्ग की पिटाई प्रकरण के सवाल पर कहा कि मामले का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में इंटरनेट मीडिया पर जो बातें आती हैं सभी सही होंगी, ऐसा नहीं हैं उसकी सच्चाई जान लेना बेहद जरूरी है।

लोग वीडियो बनाते हैं बहुत सी फर्जी, पुरानी और दूसरी जगहों की वीडियो होती हैं, जिन्हें कई छोटे-मोटे मामले से जोड़कर फारवर्ड कर दिया जाता है। इससे माहौल खराब होता है, भाईचारा खराब होता, नफरत पैदा होती है, देश की छवि खराब होती है। उन सब का ख्याल रखते हुए इससे बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देखिए, हर समाज में अच्छे लोगों की तादाद ज्यादा है। चंद लोग हर समाज में खराब होते हैं। चंद लोगों के खराब होने से सारा समाज खराब है, यह नहीं मानना चाहिए। इसलिए हमें अफवाह से बचना चाहिए और हकीकत को समझना चाहिए। वीडियो बनाने और इसे सर्कुलेट करने के मकसद को समझना चाहिए। अगर किसी ने किसी को मारा था तो वीडियो क्यों बनाई थी। वीडियो की क्या जरूरत पड़ी थी। अमन खराब करना और देश की छवि खराब करना मकसद था। अपराधी का कोई धर्म और मजहब नहीं होता। उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हर भारतीय से भाईचारा बढ़ाने के लिए अपनी ओर से प्रयास करने की अपील की। इस दौरान डॉ. मोइनुदीन, काशिफ खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी