नोडल अधिारी ने देखीं कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्थाएं

जासं गाजियाबाद नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम और जीडीए का दौरा किया। उन्हों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:11 PM (IST)
नोडल अधिारी ने देखीं कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्थाएं
नोडल अधिारी ने देखीं कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्थाएं

जासं, गाजियाबाद : नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम और जीडीए का दौरा किया। उन्होंने कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्थाएं देखीं। दोनों कार्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की सत्यता जानी।

कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन एवं प्रेषण निगम के एमडी डॉ. सेंथिल पांडियन जिले के नोडल अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को वह पहले नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्था को देखा। उन्होंने डेस्क पर तैनात किए गए कर्मचारियों से सवाल पूछे। कर्मचारियों ने सही जवाब दिए। निगम मुख्यालय के कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। फिर वह जीडीए पहुंचे। यहां भी पर्याप्त इंतजाम मिले।

chat bot
आपका साथी