रंगदारी मांगने वालों का नहीं लगा सुराग

गाजियाबाद रोड स्थित गीतांजली विहार कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल संचालक से दुजाना गैंग के नाम पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वालों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 09:36 PM (IST)
रंगदारी मांगने वालों का नहीं लगा सुराग
रंगदारी मांगने वालों का नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी, लोनी : गाजियाबाद रोड स्थित गीतांजली विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल संचालक से दुजाना गैंग के नाम पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वालों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गाजियाबाद रोड श्री गणेश अस्पताल संचालक अनिल झा से बदमाशों ने पत्र भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ¨सह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में कैद युवक की पहचान की कोशिश भी जारी है।

chat bot
आपका साथी