दो माह के मासूम क ा नहीं लगा सुराग

जासं, गाजियाबाद : विजय नगर थाना इलाके से करीब दो माह से लापता देवांश का सुराग पुलिस अभी तक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 06:09 PM (IST)
दो माह के मासूम क ा
नहीं लगा सुराग
दो माह के मासूम क ा नहीं लगा सुराग

जासं, गाजियाबाद : विजय नगर थाना इलाके से करीब दो माह से लापता देवांश का सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। महज दो माह का देवांश पांच फरवरी को विजय नगर के क्रिश्चियन नगर इलाके में अपने घर के बाहर चारपाई पर खेल रहा था। मां छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। लौटकर देखा तो देवांश चारपाई पर नहीं था। ऑटो चलाने वाले देवांश के पिता संदीप ने विजय नगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस व परिजन तभी से बच्चे की तलाश कर रहे हैं। खोजबीन के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया था, मगर आज तक पुलिस खाली हाथ है। देवांश को तलाशने के लिए पुलिस ने घर-घर जाकर निसंतान दंपत्तियों का सर्वे तक किया, लेकिन इसमें भी सफलता हाथ नहीं लगी।

सीओ प्रथम मनीषा ¨सह का कहना है कि बच्चे का कोई फोटो न होने से उसे ढूंढने में परेशानी हो रही है। आसपास के क्षेत्र में मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को मदद नहीं मिल पाई। हालांकि उन्होंने दावा किया कि बच्चे की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी