जिलाबदर को भगाने का आरोपित गिरफ्त से बाहर

थाना मसूरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम पर हमला कर जिलाबदर को भगाने के आरोपित करीब 30 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मसूरी थाने में जिलाबदर को भगाने के आरोप में छह महिला समेत 16 लोगों के खिलाफ 14 गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं जिलाबदर के खिलाफ भी यूपी गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा लिखाय गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM (IST)
जिलाबदर को भगाने का आरोपित गिरफ्त से बाहर
जिलाबदर को भगाने का आरोपित गिरफ्त से बाहर

जासं, गाजियाबाद : थाना मसूरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम पर हमला कर जिलाबदर को भगाने के आरोपित करीब 30 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मसूरी थाने में जिलाबदर को भगाने के आरोप में छह महिला समेत 16 लोगों के खिलाफ 14 गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं जिलाबदर के खिलाफ भी यूपी गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया गया है।

चोरी व लूट समेत कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहीस उर्फ चर्बी को दिसंबर में जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी वह गाजियाबाद के डबारसी स्थित अपने घर में रह रहा था। नाहल चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ शाम चार बजे डबारसी में रहने वाले रहीस को पकड़ने गए थे। इसी दौरान महिलाओं समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिस पर हमला किया। छूटकर भाग रहे रहीस का पीछा करने पर आरोपितों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। इसके चलते वह फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि रहीस, उसकी पत्नी नाजिया, रिजवान, बुसरा, जुल्फिकार, उमरी, जावेद, आशु, सोनू, अली हक उर्फ काले, शाहिद, शफीक, इमराना, सन्नो, महबूब व आसमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रहीस के खिलाफ यूपी गुंडा एक्ट के तहत एक अलग केस भी दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी