लापता महिला व बच्ची का नहीं लगा सुराग

संस, मोदीनगर : गांव अबूपुर से पांच दिन पूर्व आठ माह की बेटी के साथ लापता हुई महिला का अभ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 06:55 PM (IST)
लापता महिला व बच्ची का नहीं लगा सुराग
लापता महिला व बच्ची का नहीं लगा सुराग

संस, मोदीनगर : गांव अबूपुर से पांच दिन पूर्व आठ माह की बेटी के साथ लापता हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

गांव अबूपुर निवासी र¨वद्र की पुत्री पूजा 12 मार्च की सुबह अपनी आठ माह की बेटी के साथ रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। काफी तलाशने पर भी जब महिला का पता नहीं चल सका तो परिजनों ने निवाड़ी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पांच दिन बीत जाने पर भी महिला व उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है। एसओ निवाड़ी रवेंद्र ¨सह ने बताया कि महिला का मुरादनगर निवासी अपने पति से पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह गांव अबूपुर स्थित अपने मायके में ही रह रही थी। महिला की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी