लूडो खेलने के बहाने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता साहिबाबाद खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:38 PM (IST)
लूडो खेलने के बहाने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
लूडो खेलने के बहाने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक ने लूडो खेलने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण नहीं हो पाया है।

खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक विधवा महिला बेटों व नौ वर्षीय बेटी (गोद ली गई) के साथ रहती है। उसी मकान में एक 20 वर्षीय युवक भी किराये पर रहता है। एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने वह हरियाणा चली गई। उनका आरोप है कि 24 फरवरी को उनके बेटे अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर में दो बजे पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक उनकी बेटी को लूडो खेलने के बहाने अपने कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 फरवरी को वह जब वापस लौटीं, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। रविवार रात में उन्होंने इसकी खोड़ा थाना में शिकायत दी। उनकी शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

-------

नहीं हो सका चिकित्सकीय परीक्षण : सोमवार को खोड़ा थाना की पुलिस बच्ची को मेडिकल कराने अस्पताल ले गई। पढ़ी-लिखी न होने के कारण बच्ची व उसकी मां अपने हाथ से लिखकर बयान नहीं दे पाई। आरोप है कि इस कारण डाक्टरों ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं किया। पुलिस मंगलवार को दोबारा उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाएगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

- ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय, गाजियाबाद।

chat bot
आपका साथी