गाजियाबाद के अस्पताल में एक साथ गूंजी चार बच्चों की किलकारी, महिला ने तीन बेटे व एक बेटी को दिया जन्म

नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। डॉक्टरों ने प्रसूता के आपरेशन के बाद बच्चों को जन्म दिलाया है। मां और चारों नवजात स्वास्थ्य हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:00 PM (IST)
गाजियाबाद के अस्पताल में एक साथ गूंजी चार बच्चों की किलकारी, महिला ने तीन बेटे व एक बेटी को दिया जन्म
गाजियाबाद में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

गाजियाबाद [हसीन शाह]। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। डॉक्टरों ने प्रसूता के आपरेशन के बाद बच्चों को जन्म दिलाया है। मां और चारों नवजात स्वास्थ्य हैं। रविवार रात तीन बजे कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई तरह की जांच कराई। जांच में पता चला कि सामान्य प्रसव नहीं कराया जा सकता था। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया।

अस्पताल की उपाध्यक्ष एवम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने अपनी टीम के साथ मरीज का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन दुबे ओटी में मौजूद रहे। महिला का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने बताया कि चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा व बच्चों पर जान का खतरा बना रहता है। दोनों की जान बचाने के लिए बच्चों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी और कुशल नेतृत्व की आवश्यकता रहती है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोरा, डॉ. सचिन दुबे ने माता-पिता को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी